Monday, 15 August 2016

योग का महत्त्व

योग कौन कर सकता है ??
ये सवाल हमेशा हमारे दिमाग में आता है क्या में योग कर सकता हूँ या कभी हम कुछ बीमार होते है तब भी ये ख्याल आता है। किस तरह के योग हमारे लिए लाभदायक होंगे और न जाने क्या क्या सवाल ।
एक लाइन में जबाब है " योग सभी के लिए "
आप अगर बीमार है तब भी योग कर सकते है लेकिन हमेशा किसी योगिक की सलाह से अगर आप को जानकारी नहीं है। कुछ योग आप की बीमारियों से राहत दिलाने के लिए ही होते है अगर आप को सही जानकारी होगी तो जल्द ही राहत भी मिलेगी ।।



कुछ ध्यान रखने योग्य बाते ::
१. सुविधाजनक समय निश्चित करे।
२. आरामदायी जगह निश्चित करे।
३. खाली पेट ही योग का अभ्यास करे।
४. आरामदायी कपड़ों में ही योग करे।
५. हर रोज योगाभ्यास करे।
६. शरीर से कोमलता से पेश आये।
७. हमेशा कुछ नए तरह के योगासन करे।
८. योगिक की सलाह का ध्यान रखे।
आप योगासन जितने आसानी से कर सकते है उतने ही करे। शरीर के किसी भी भाग पर ज्यादा दबाव डालने का प्रयास न करे। आपके निरंतर प्रयास से कुछ समय में आप सभी आसान आसानी से करने लगेंगे।।

योगाभ्यास करने के फायदे ::
१. तनाव से छुटकारा
२. लचीलापन 
३. मांसपेशियों को मजबूत रखना 
४. शारीरिक और मानसिक शक्ति का विकास 
५. मन को शांति प्रदान 
६. लक्ष्य निर्धारण 
७. सांस लेने की तकनीक में मदद 
८. नींद में सुधार में मदद 
९. मुद्रा में सुधार
हरी ॐ

No comments:

Post a Comment